Sonia Jadhav

Add To collaction

वह उसका बच्चा नहीं

वह उसका बच्चा नहीं!
लेकिन माँ वही है उसकी।

छाती से लगाकर दूध नहीं पिलाया कभी।
पर रात भर सोती नहीं है, उसकी एक नींद के लिए।।

दिन-रात का फर्क ख़त्म हो गया है, उसके लिए।
परवाह रहती है बस , बच्चे ने पेट भर खाया की नहीं।।

पति का ख्याल ज़्यादा नहीं रख पाती वो अब ।
कहती है, " पत्नी से पहले माँ हूं मैं अब " ।।

अंश किसी और का है।
संस्कार वो दे रही है ।।

बच्चे की रगों में खून किसी का भी बहे।
माँ तो कहता है उसे बस।।

बच्चा रोता है जब, तो माँ कहकर उसके गले से लिपट जाता है।
खुश होता है जब, तो उसकी गोद में छिप जाता है।।

दोनों की दुनिया एक दूसरे में सीमित है बस।
क्या अब भी कहोगे वो उसका बच्चा नहीं है?

❤सोनिया जाधव
#लेखनी प्रतियोगिता

   9
7 Comments

Niraj Pandey

20-Jan-2022 09:44 AM

बहुत खूब

Reply

Punam verma

20-Jan-2022 09:27 AM

Nice

Reply

Shrishti pandey

20-Jan-2022 08:45 AM

Very nice

Reply